September 22, 2026

जन समस्याओं को प्राथमिकता पर निपटाने के निर्देश

शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया ने सभी अधिकारियों से जन समस्याओं को प्राथमिकता पर निपटाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने ऐसी प्रभावी व्यवस्था बनाने के लिए काम करने पर जोर जिससे लोगों को बार बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़े। तय समयावधि में पूरी पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ काम सुनिश्चित हो। केवल सिंह पठानिया ने यह बात शाहपुर की ग्राम पंचायत भत्तला में जन समस्याओं की सुनवाई के कार्यक्रम के दौरान कही।
इसके उपरांत उन्होंने सतोबरी विश्राम गृह में अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास योजनाओं की समीक्षा भी की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे पूरी जिम्मेदारी के साथ जन समस्याओं को दूर करने का काम करें। यह सुनिश्चित करें कि विकास परियोजनाएं तय समयावधि में पूरी हों। वहीं, भत्तला पहुंचने पर कांग्रेस कमेटी तथा स्थानीय लोगों ने विधायक का गद्दी वेशभूषा पहनाकर स्वागत किया।

About The Author