September 22, 2026

एसजेवीएन ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का किया आयोजन

एसजेवीएन की निदेशक (कार्मिक) गीता कपूर ने होटल पीटर हॉफ शिमला में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह की अध्यक्षता की। एसजेवीएन महिला क्लब की मुख्य संरक्षक ललिता शर्मा इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रही। एसजेवीएन की महिलाओं के लिए एक कार्यक्रम “एनर्जाइज” का आयोजन किया गया। कर्मचारियों और एसजेवीएन महिला क्लब के सदस्यों सहित लगभग 150 महिलाओं ने इस कार्यक्रम में भाग लिया। इस वर्ष महिला दिवस समारोह की थीम एम्ब्रे्स इक्विटी है।
इस अवसर पर गीता कपूर ने कहा कि महिलाएं पारंपरिक पूर्वाग्रहों से बाहर निकलकर नई ऊंचाईयां हासिल कर रही हैं। उन्होंने कहा कि इन पूर्वाग्रहों के विरुद्ध संर्घष में हमारी सामाजिक संरचना को अभी भी दीर्घकालीन रास्ता तय करने की आवश्याकता है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों के आयोजन का उद्देश्य महिलाओं में समानता की भावना उत्पन्न करना है। इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन करके एसजेवीएन विश्व को लैंगिक पक्षपात रहित एक बेहतर समाज बनाने के लिए लैंगिक समानता के संदेश का प्रचार करने के वैश्विक मिशन में सक्रिय रूप से भाग ले रहा है।
विद्युत मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशों के अनुरूप अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाने के लिए एसजेवीएन ने 1 से 8 मार्च, 2023 तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया। इसी क्रम में श्रीमती कपूर द्वारा बालिका आश्रम, शिमला में स्मृति चिन्ह वितरित किए गए।

About The Author