मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को होली की बधाई दी

होली के पावन अवसर पर बुधवार को राजभवन में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राजभवन में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और लेडी गवर्नर जानकी शुक्ल को होली की शुभकामनाएं दीं।
पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरूद्व सिंह, लोक निर्माण एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह भी कार्यक्रम मंे उपस्थित थे।
इस मौके पर सूचना एवं ज़न सम्पर्क विभाग के कलाकारों ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तु किया।
प्रदेश सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी राज्यपाल को होली की शुभकामनाएं दी।