September 22, 2026

सुपर स्पेशलिटी अस्पताल चमयाणा में चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा

स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल ने आज शिमला में सुपर स्पेशलिटी अस्पताल चम्याणा में चल रहे निर्माण कार्यों के बारे सम्बद्ध विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस मौके पर शांडिल ने कहा कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र के सुदृढ़ीकरण पर विशेष बल दे रही है। इस उद्देश्य से सुपर स्पेशलिटी अस्पताल चमयाणा में अत्याधुनिक तकनीक के माध्यम से बेहतरीन आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस अस्पताल में उपचाराधीन रोगियों को बेहतर व गुणात्मक स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने के लिए व्यापक प्रबंध किए जाएंगे। उन्होंने अस्पताल के स्टॉफ, रोगियों व उनके परिजनों की सुविधा के लिए परिवहन की उचित व्यवस्था करने के लिए विभाग को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस अवसर पर ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने इस अस्पताल से सम्बन्धित महत्वपूर्ण मुद्दों के बारे में सम्बन्धित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त कर उन्हें आवश्यक सुझाव दिए।

About The Author