सामाजिक समरसता, कुटम्ब प्रबोधन और पर्यावरण गतिविधियों पर काम करेगा संघ : वीर सिंह रांगड़ा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के हिमाचल प्रांत के प्रांत संघचालक प्रो, वीर सिंह रांगड़ा ने कहा है कि हिमाचल प्रांत में संघ सामाजिक समरसता, कुटम्ब प्रबोधन और पर्यावरण गतिविधियों पर काम करेगा। शिमला में आज पत्रकारों से बातचीत में रांगड़ा ने कहा कि कोरोना काल में वर्ष 2020 में संघ की शाखाएं 52,215 थी जो 2023 में बढ़कर 68,651 हो गई हैं। उन्होंने कहा कि कोराना काल में साढ़े पांच लाख से अधिक स्वयंसेवकों द्वारा गांव, नगर व शहरों में समाज सेवा के कार्य किये गये। उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि हर वर्ष की भान्ति इस साल भी अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक का आयोजन किया गया जो 12,13 व 14 मार्च को हरियाणा प्रांत के समालखा, पानीपत में हुई। उन्होंने कहा कि इस बैठक का उद्देश्य संघ कार्य के विस्तार और संघ कार्य के गुणात्मक पक्ष पर चर्चा करना रहता है और संघ के शताब्दी वर्ष में देश के एक लाख गांव तक संघ का कार्य ले जाने का प्रयास किया जायेगा। उन्होंने कहा कि संघ के शताब्दी वर्ष 2025 के लिए अभी से 1300 शताब्दी विस्तारक निकल चुके हैं, जिसमेें हिमाचल का भी योगदान है। ये शताब्दी विस्तारक 2 वर्ष के लिए कार्य करेंगे। वीर सिंह रांगड़ा ने कहा कि इस वर्ष 20,000 नये प्रशिणार्थियों को प्रशिक्षण दिया जायेगा जो कि संघ का कार्य करेंगे।
पत्रकार वार्ता में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के हिमाचल प्रांत प्रचार प्रमुख, महीधर प्रसाद भी उपस्थित रहे।

About The Author