सुक्खू ने राहुल गांधी पर मानहानि मामले पर राजनीतिक द्वेष की भावना करार दिया

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष सांसद राहुल गांधी पर मानहानि के एक मामलें में आये निर्णय के खिलाफ़ कल कांग्रेस प्रदेशभर में धरना प्रदर्शन करेगी। यह धरना प्रदर्शन सभी जिला मुख्यालयों व सभी ब्लॉकों में किया जाएगा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर कांग्रेस कल देशभर में धरना प्रदर्शन आयोजित करेगी। उन्होंने कहा है कि राहुल गांधी के खिलाफ यह फैंसला राजनैतिक दबाव के चलते आया हैं व कांग्रेस इस फैंसले के खिलाफ राहुल गांधी के साथ खड़ी हैं।
दूसरी ओर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू व पीसीसी चीफ प्रतिभा सिंह ने इसे राजनीतिक द्वेष की भावना से की गई कार्रवाई करार दिया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस मामले में भाजपा पर पलटवार किया। पत्रकारों के साथ अनौपचारिक बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि गांधी परिवार ने देश की एकता व अखंडता के लिए कुर्बानियां दी हैं। बावजूद इसके भाजपा व सरकारी अमला उन्हें फंसाने में जुटा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी एकमात्र नेता हैं जिन्होंने लोकतंत्र को बचाने के लिए कन्याकुमारी से जम्मू-कश्मीर तक पदयात्रा की। उन्होंने देश की एकता व अखंडता के लिए पहले अपनी दादी को फिर पिता को खोया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि गांधी परिवार इस षड्यंत्र से घबराने वाला नहीं है। राहुल गांधी पर उंगली उठाने के लिए सरकार झूठ बोलकर सच साबित करने की कोशिश कर रही है। राजनेताओं पर केस दर्ज होना अब आम बात हो गई है। राहुल गांधी कांग्रेस के नेता हैं और प्रदेश कांग्रेस उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। वह जो भी राजनीतिक लड़ाई लड़ेंगे, प्रदेश कांग्रेस उनके साथ हैं।

About The Author