September 22, 2026

काली माता मंदिर पधाई में उप-मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना

उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज शिमला जिला के भराड़ी के समीप काली माता मंदिर पधाई में पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उप-मुख्यमंत्री के साथ उनकी धर्मपत्नी प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री और बेटी आस्था अग्निहोत्री भी थीं। उन्होंने कहा कि नवरात्रि के पावन अवसर पर उन्हें माता के दरबार आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। उन्होंने इस पावन अवसर पर प्रदेश के लोगों की सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना भी की।

About The Author