क्षेत्रीय अस्पताल मंडी में स्वास्थ्य सेवाओं पर 4.29 करोड़ रुपये खर्च किया जाना प्रस्तावित

मंडी क्षेत्रीय अस्पताल में रोगी कल्याण समिति के माध्यम से साल 2022-23 में विविध स्वास्थ्य सेवाओं पर लगभग 4.29 करोड़ रुपये खर्च किए जाने प्रस्तावित हैं। यह जानकारी उपायुक्त मंडी अरिंदम चौधरी ने आज क्षेत्रीय अस्पताल मंडी की रोगी कल्याण समिति की गवर्निंग बॉडी के वार्षिक कार्यों को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने बताया कि यह राशि मंडी क्षेत्रीय अस्पताल में जन-कल्याण के लिए विविध स्वास्थ्य सेवाओं पर खर्च की जा रही है। उन्होंने बताया कि साल 2021-22 में रोगी कल्याण समिति के माध्यम से 3.48 करोड़ रुपये विविध स्वास्थ्य सेवाओं आदि कार्य पर खर्च किए हैं।
उपायुक्त ने बताया कि क्षेत्रीय अस्पताल मंडी में स्वास्थ्य सेवाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि अस्पताल में मरीजों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। ताकि लोगों को असुविधा पेश न आए। उन्होंने बताया कि रोगी कल्याण समिति के माध्यम से क्षेत्रीय अस्पताल मंडी में जन-सुविधा हेतु लगभग 8.89 लाख रुपये सी.सी.टी.वी. कैमरों, इलेक्ट्रीकल वस्तुओं, फर्नीचर, पारिश्रमिक, प्रसूती ओ.पी.डी. में वाटर कूलर, एक्वागार्ड, वॉस बेसिन क्लस्टर सिस्टम, मरम्मत कार्य, सेनेटरी आइटम, आतिथ्य सत्कार, एंबुलेंस, कंप्यूटर, दबाव स्विंग सोखना संयंत्र (पी.एस.ए.) मरम्मत आदि कार्यों पर खर्च किए जाएंगे।

About The Author