September 21, 2026

सुरेश भारद्वाज के प्रचार से कार्यकर्ताओ में जोश

प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता सुरेश भारद्वाज ने आज राम बाजार वार्ड में भाजपा प्रत्याशी के लिए प्रचार किया। सुरेश भारद्वाज ने घर-घर जाकर भाजपा के लिए वोट मांगे इससे कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचालन हुआ। भाजपा के प्रदेश महामंत्री राकेश जम्वाल ने कहा है कि सुरेश भारद्वाज ने जिस प्रकार से शिमला शहर में कार्य किए है उससे कांग्रेस पूरी तरह बौखला गई है, आज से पहले शिमला शहर के अंदर कभी भी इतने ज्यादा विकासात्मक कार्य नहीं हुए। उन्होंने कहा कि सुरेश भारद्वाज के प्रचार करने से बाजार में अद्भुत जोश देखने को मिला।

About The Author