February 6, 2026

नगर निगम चुनाव के बाद प्रदेश में बनेगी भाजपा की सरकार : विपिन परमार

नगर निगम शिमला के चुनावोें के बीच भाजपा विधायक व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि नगर निगम के चुनावों को कांग्रेस पार्टी प्रभावित करने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस गारंटियों को पूरा तो कर नहीं पा रही है। उन्होंने कहा कि बीजेपी नगर निगम में भी फिर से बहुमत से काबिज होगी और प्रदेश में भी उनकी सत्ता लौटेगी।
विपिन परमार ने शिमला में पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि शिमला में ज्यादा समय तक कांग्रेस का दबदबा रहा लेकिन यहां हिल्स क्वीन में जो काम होना चाहिए था नहीं हुआ। स्मार्ट सिटी पीएम और जयराम ठाकुर की देन है। कांग्रेस शिमला के लिए पानी और अन्य योजनाओं की बात कर रही हैं यह सब बीजेपी की देन है। पर्वतमाला और पानी की योजना बीजेपी लेकर आई हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने राजधर्म की धज्जियां उड़ाई है।

About The Author