नगर निगम शिमला में कांग्रेस 24, भाजपा 9 और माकपा एक सीट पर विजयी

नगर निगम शिमला के चुनाव में कांग्रेस ने जीत का परचम लहराया है। 2 मई को हुए चुनाव के मतों की आज हुई गिनती में कांग्रेस ने 24 सीटें हासिल कर पूर्ण बहुमत के साथ नगर निगम पर कब्जा कर लिया है। नगर निगम के सभी 34 वार्डों के लिए हुए चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार 24 सीटों पर विजयी रहे हैं। भाजपा केवल 9 सीटों पर सिमट कर रह गई जबकि एक सीट पर माकपा उम्मीदवार ने जीत दर्ज की। इसी के साथ पांच सालों तक नगर निगम शिमला पर राज करने वाली भाजपा का सूपड़ा साफ हो गया है।
वार्ड नम्बर एक भराड़ी से भाजपा की मीना चौहान विजयी रही। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस उम्मीदवार जितेंद्र चौधरी को पराजित किया। वार्ड नम्बर दो रूलदू भट्टा से भाजपा की सरोज ठाकुर ने कांग्रेस की सत्या वर्मा को पराजित किया। वार्ड नम्बर तीन कैथू से कांग्रेस की कांता सुयाल विजयी रही। उन्होंने भाजपा के कमलजीत को पराजित किया। वार्ड नम्बर चार अनाडेल से कांग्रेस उम्मीदवार उर्मिला कश्यप को विजयी घोषित किया गया। उन्होंने भाजपा की सपना कश्यप को पराजित किया। वार्ड नम्बर 5 समरहिल से माकपा के वीरेंद्र ठाकुर विजयी रहे। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के जगदीश ठाकुर और भाजपा की शैली शर्मा को कड़े मुकाबले में हराया। वार्ड नम्बर 6 टुटू से कांग्रेस की मोनिका भारद्वाज विजयी रही। उन्होंने भाजपा की मिनाक्षी गोयल को पराजित किया।
वार्ड नम्बर सात मज्याठ से कांग्रेस की अनीता शर्मा ने भाजपा की निर्मला चौहान को सीधे मुकाबले में हराया। वार्ड नम्बर 8 बालूगंज से कांग्रेस के दिलीप थापा विजयी रहे। उन्होंने भाजपा की किरण बाबा को हराया। वार्ड नम्बर 9 कच्चीघाटी से कांग्रेस की किरण शर्मा विजयी घोषित की गई। उन्होंने भाजपा की अलका कंवर को पराजित किया। वार्ड नम्बर 10 टूटीकंडी से कांग्रेस की ऊमा कौशल विजयी घोषित की गई। उन्होंने अपनी निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा की ऋतु गौतम को पराजित किया। वार्ड नम्बर 11 नाभा से कांग्रेस की सीमी नंदा विजयी रही। उन्होंने भाजपा की हिमा देवी को हराया। वार्ड नम्बर 12 फागली से भाजपा के कल्याण चंद धीमान विजयी रहे। उन्होंने कांग्रेस के रूप चंद को पराजित किया। वार्ड नम्बर 13 कृष्णानगर से भाजपा के बिट्टू कुमार विजयी रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस के विपन सिंह को कड़े मुकाबले में 23 वोटों से पराजित किया। वार्ड नम्बर 14 राम बाजार से कांग्रेस की सुषमा कुठियाला विजयी रही। उन्होंने भाजपा की सुनंदा करोल को पराजित किया।
वार्ड नम्बर 15 लोअर बाजार से कांग्रेस की उमंग बांगा विजयी रही। उन्होंने भाजपा की भारती सूद का पराजित किया। वार्ड नम्बर 16 जाखू से कांग्रेस के अतुल गौतम विजयी रहे। उन्होंने भाजपा के राजन अग्रवाल को पराजित किया। वार्ड नम्बर 17 बैनमोर से कांग्रेस की शीनम कटारिया विजयी रही। उन्होंने भाजपा के अनुप वैद को पराजित किया। वार्ड नम्बर 18 इंजनघर से कांग्रेस के अंकुश वर्मा विजयी रहे। उन्होंने भाजपा के विकास थापटा को पराजित किया। वार्ड नम्बर 19 संजौली से कांग्रेस की ममता चंदेल विजयी घोषित हुई। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी व निवर्तमान महापौर सत्या कौंडल का पराजित किया। वार्ड नम्बर 20 अप्पर ढली से भाजपा की कमलेश विजयी रही। उन्होंने कांग्रेस के नरेन्द्र चौहान को पराजित किया। वार्ड नम्बर 21 लोअर ढली से कांग्रेस की विशाखा मोदी विजयी रही। उन्होंने भाजपा की संगीता को पराजित किया।
वार्ड नम्बर 22 शांति बिहार में कांग्रेस के विनीत शर्मा, वार्ड नम्बर 23 भट्टाकुफर से कांग्रेस के नरेन्द्र ठाकुर, वार्ड नम्बर 24 सांगटी से कांग्रेस कुलदीप ठाकुर जबकि वार्ड नम्बर 25 मल्याणा से भी कांग्रेस की ही शांता वर्मा चुनाव जीती। इसी तरह वार्ड नम्बर 26 पंथाघाटी से भाजपा की कुसुम ठाकुर, वार्ड नम्बर 27 कसुम्पटी से भाजपा की रचना शर्मा जबकि वार्ड नम्बर 28 छोटा शिमला से कांग्रेस के सुरेन्द्र चौहान चुनाव जीतने में कामयाब रहे।
वार्ड नम्बर 29 विकास नगर से कांग्रेस की रचना भारद्वाज, वार्ड नम्बर 30 कंगनाधार से कांग्रेस के रामरतन वर्मा, वार्ड नम्बर 31 पटियोग से भाजपा की आशा शर्मा, वार्ड नम्बर 32 न्यू शिमला से भाजपा की ही निशा ठाकुर, वार्ड नम्बर 33 खलीनी से कांग्रेस चमन प्रकाश जबकि वार्ड नम्बर 34 कनलोग से कांग्रेस के आलोक पठानिया चुनाव जीत गए हैं।