शिमला शहर को नहीं मिल पाया ऑर्गेनिक मैंडेट : जयराम

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने नगर निगम चुनावों में सभी चुने हुए पार्षदों को शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि मैं जनता के जनमत को स्वीकार करता हूं, उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने इस नगर निगम चुनावों को बुरी तरह से प्रभावित करने का पूर्ण प्रयास किया। अगर ध्यान से देखा जाए तो शिमला नगर निगम को एक ऑर्गेनिक मैंडेट नहीं मिल पाया, क्योंकि कांग्रेस के नेताओं ने बाहर के विधानसभा क्षेत्र से शिमला नगर निगम में बड़ी तादाद में वोट बनाए थे इससे चुनाव प्रभावित हुआ।
जो वोट बाहर की विधानसभाओं से शिमला में बनाए गए थे उनकी शिमला से कोई आत्मीयता नहीं थी, शिमला में रहने वाले लोगों को वोट डालने का अधिकार मिलना चाहिए और उनकी आवाज जरूरी है। जो वोट कांग्रेस पार्टी ने अन्य विधानसभा क्षेत्रों से बनाए थे वह वोट डाल के चले भी गए उनको शिमला शहर से कोई लेना-देना नहीं।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने चुनाव को प्रभावित करने का प्रयास किया उन्होंने कर्मचारियों को डीए की किस्त दी और कर्मचारियों को रेगुलर करने का ऑर्डर जारी किया है यह 3 महीने पहले भी हो सकता था। अगर यह नगर निगम चुनावों में हुआ है इसका मतलब कांग्रेस ने इन चुनावों को प्रभावित किया है।
इन चुनावों में तो पूरी सरकार चुनाव जीतने के लिए लगी थी, मैं आपको बताना चाहूंगा कि कई सीटें तो ऐसी है जो केवल 8, 29 और 34 वोट से हारी है, कई सीटें तो छोटे अंतर से हमने हारी है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने चुनावों में अच्छा कार्य किया और इसके लिए मैं सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देना चाहूंगा।