September 22, 2026

मुख्यमंत्री ने लाहौल-स्पिति जिला के लिए चार बचाव वाहनों को हरी झंडी दिखाई

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज शिमला से ज़िला लाहौल-स्पिति के लिए बचाव कार्यों, कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा शरद ऋतु में बर्फबारी तथा अन्य आपदाओं के दौरान त्वरित प्रतिक्रिया के लिए चार फोर्स गुरखा वाहनों को हरी झंडी दिखाई। आई.सी.आई.सी.आई. फाऊंडेशन द्वारा सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत यह वाहन प्रदान किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह वाहन शून्य से लेकर माइनस 30 डिग्री तापमान वाले क्षेत्रों में प्रभावी सिद्ध होंगे। इन वाहनों की इंजन क्षमता तथा ग्राउंड क्लीयरेंस बेहतर है, जो लाहौल-स्पिति की कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के लिए उपयुक्त है। उन्होंने कहा कि जिला में बादल फटने तथा हिमस्खलन जैसी घटनाएं आम हैं। ऐसे में आम जनता कीे कठिनाईयों को कम करने एवं राहत व बचाव कार्यो में इन वाहनों से मदद मिलेगी। यह वाहन बचाव दल तथा अन्य उपकरणों के तीव्र आवागमन में सहायक सिद्ध होंगे, जिससे बहुमूल्य जानें बचाई जा सकेंगी।

About The Author