जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री का किया धन्यवाद

नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और समस्त केंद्र सरकार का धन्यवाद करते हुए कहा की केंद्र सरकार ने सेब उत्पादकों के लिए एक बड़ा एवं ऐतिहासिक निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि भारत में भूटान को छोड़ विदेश से नियुनितम 50 रुपए प्रति किलो से कम दाम पर अब सेब नहीं आएगा, केंद्र सरकार के इन आदेशों का सेब राज्य हिमाचल के बागबानों को बड़ा लाभ होने जा रहा है। इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए हम केंद्र सरकार और भाजपा के समस्त नेतृत्व का तहे दिल से धन्यवाद करते हैं।
उन्होंने कहा केंद्र सरकार ने सेब पर आयात शुल्क 50% लगा दिया है जिसके लगने के बाद विदेश से आने वाला सेब नियुनिताम 75 रुपए प्रतिकिलो मिलेगा। उदाहरण के लिए 100 रुपए प्रतिकिलो का सेब अब भारत में आयत शुल्क लगने के बाद 150 रुपए का मिलेगा।
उन्होंने कहा की इससे प्रदेश की 4500 करोड रुपए की सेब आर्थिकी को नुकसान नहीं उठाना पड़ेगा।
ईरान और तुर्की का सेब अफगानिस्तान के रास्ते बिना आयात शुल्क अदा कर और अंडर इनवॉइस कर हिमाचल के सेब उत्पादकों की कमर तोड़ रहा था उसपर भी रोक लगेगी।

About The Author