September 22, 2026

पर्वतारोही अमित नेगी कोटशेरा कॉलेज द्वारा सम्मानित

राजीव गाँधी राजकीय महाविद्यालय, कोटशेरा, चौड़ा मैदान, शिमला के पूर्व छात्र रहे, पर्वतारोही अमित नेगी को सम्मानित किया। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. अनुपमा गर्ग ने अमित नेगी को विश्व की सबसे ऊँची चोटी माऊंट एवरेस्ट सहित कंचनजंगा व अन्नपूर्णा आदि अन्य चोटियों पर तिरंगा फहराने के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय को उनकी उपलब्धियों पर गर्व है।
कोटशेरा अलमुनी एसोसिएशन के सचिव डॉ. पी. एल. वर्मा ने स्वागत भाषण में कहा कि अमित नेगी महाविद्यालय पूर्व छात्र संघ की अमूल्य निधि व प्रेरणास्रोत हैं और विद्यार्थियों के मार्गदर्शन के लिए पूर्व छात्र संघ उन्हें भविष्य में भी आमंत्रित करता रहेगा। पर्यटन विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. निखिल सारटा ने अमित नेगी की पर्वतारोहण की उपलब्धियों पर व्याख्यान दिया। उन्होंने कहा कि अमित नेगी विश्व की सबसे ऊँची चोटी एवरेस्ट के साथ कंचनजंगा व अन्नपूर्णा का आरोहण कर चुके हैं। अमित नेगी पहले भारतीय हैं जिनको नेपाल आर्मी द्वारा सागरमाथा बैज से सम्मानित किया जा चुका है। इस वर्ष अन्नपूर्णा पर्वत चोटी को फतह करने वाले वे पहले पर्वतारोही हैं। यह वही चोटी है जहाँ से सोलन की पर्वतारोही बलजीत कौर को रेस्क्यू किया गया था। अमित नेगी ने महाविद्यालय के साथ पर्वतारोहण के अपने अनुभव साझा किए।

About The Author