September 22, 2026

प्रियंका गांधी ने शिमला के माल रोड का किया भ्रमण

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, सांसद व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के साथ आज शिमला के ऐतिहासिक माल रोड पर चहलकदमी की।
प्रियंका गांधी ने इस अवसर पर स्थानीय लोगों से बातचीत की और उनके साथ सेल्फी भी ली।
प्रदेश मंत्रिमंडल के सदस्य, विधायकगण और कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी उनके साथ थे।

About The Author