September 21, 2026

रिटायर्ड पैरा मिलिट्री फोर्सेस वेलफेयर यूनियन की मुख्यमंत्री से भेंट

हिमाचल प्रदेश रिटायर्ड पैरा मिलिट्री फोर्सेस वेलफेयर यूनियन के शिष्टमंडल ने डीआईजी वी.के. शर्मा (सेवानिवृत्त) के नेतृत्व में आज मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से भेंट की और उन्हें संघ की विभिन्न मांगों से अवगत करवाया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर आश्वासन दिया कि राज्य सरकार उनकी उचित मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करेगी।
इस अवसर पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी सहित संघ के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

About The Author