September 22, 2026

चिकित्सा संघ के पदाधिकारियों ने स्वास्थ्य मंत्री से की भेंट

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री धनी राम शांडिल से विभिन्न चिकित्सा संघ के प्रतिनिधियों ने हिमाचल मेडिकल ऑफिसर एसोशिएसन के अध्यक्ष डॉ. राजेश राणा के नेतृत्व में भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री को अपनी विभिन्न मांगों के अतिरिक्त नॉन प्रेक्टिस अलाउंस (एनपीए) संबंधी मामले से भी अवगत करवाया। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार चिकित्सकों की हितैषी सरकार है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के साथ नॉन प्रेक्टिस अलाउंस (एनपीए) के मामले पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
उन्होंने चिकित्सकों के हितों की रक्षा का आश्वासन दिया। मरीजों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इसलिए उन्होंने डॉक्टरों से सुचारू रूप से कार्य करने के लिए कहा। बैठक में सचिव स्वास्थ्य एम. सुधा देवी तथा एसोशिएसन के पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

About The Author