पर्यटन से जुड़ेंगे कृषि विश्वविद्यालय के केंद्र – आर.एस. बाली

हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष व पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष आर.एस. बाली ने कहा कि कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के अनुसंधान केंद्र और कृषि विज्ञान केंद्रों को पर्यटन से जोड़ा जाएगा। इसे लेकर पर्यटन विभाग और विश्वविद्यालय जल्द ही एक एमओयू साइन करेगा। वे चौधरी सरवन कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा 12 से 14 जून तक आयोजित क्षेत्रीय कृषि मेला 2023 पर्वतीय कृषक महासंगम समारोह के दूसरे दिन मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत करते हुए बोल रहे थे।
श्री बाली ने विश्वविद्यालय कुलपति को बधाई देते हुए लंबे समय से बंद किसान मेले की इस परंपरा को पुनः आरंभ करते हुए दस वर्षों के बाद इस तरह के आयोजन के लिए उनके प्रयासों की सराहना की।
’एग्रो टूरिज्म के विकास की अपार संभावनाएं’
आर.एस. बाली ने कहा कि हिमाचल प्रदेश पर्यटन की दृष्टि से काफी विकसित हुआ है। पर्यटन का राज्य की अर्थव्यवस्था में बड़ा योगदान है। प्रदेश में कृषि क्षेत्र में एग्रो टूरिज्म के विकास की अपार संभावनाएं हैं। जिससे ना केवल पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा बल्कि किसानों की आर्थिकी भी मजबूत होगी। प्रदेश सरकार ‘एग्रो टूरिज्म’ के विकास को लेकर काम करेगी। इसके जरिये किसानों और गांव के लोगों के लिये रोजगार के रास्ते खुलेंगे।
स्टॉल्स का किया अवलोकन
आर.एस. बाली ने क्षेत्रीय कृषि मेले में विभिन्न स्टॉल्स का अवलोकन किया। उन्होंने स्टॉल में रखे गये यंत्रों और उत्पादों की जानकारी ली। उन्होंने वैज्ञानिकों द्वारा किसानों के लिए लिखी उपयोगी पुस्तिकाओं का विमोचन किया। उन्होंने कृषि उत्पादों की प्रतियोगिता में अव्वल रहने वाले किसानों को सम्मानित भी किया गयाबता दें, हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में आयोजित किसान मेले में विभिन्न प्रदर्शनियों को लगाया गया था। प्रदेश के विभिन्न भागों से किसानों द्वारा अपने उत्पादों को लाया गया था। इनमें किसानों के लिए हरी सब्जियों, फलों, खाद्यान्नों आदि में प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया।