September 20, 2026

भूस्खलन के बाद बढ़ा मकान पर पेड़ों के गिरने का खतरा

शिमला के राजकीय कन्या महाविद्यालय लक्कड़ बाज़ार के समीप रिहायषी मकान के पास कल 28.06.2023 को भूस्खलन होने से घर पर देवदार के पेड़ गिरने का खतरा बढ़ गया है। वहीं घर के समीप इकटठा हुआ मलवा स्थानीय लोगों की विभिन्न परेषानियों का सबब बना हुआ है। हालांकि मलवा तो नगर निगम विभाग के कर्मचारियों द्वारा हटा दिया गया है लेकिन मकान के समीप तीन देवदार के वृक्ष हैं. और भूस्खलन के बाद इन पेड़ों के गिरने की संभावना और अधिक बढ़ गई है। जिससे मकान व मकान में रहने वाले लोगों के लिए खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों व घर के मालिक ने प्रषासन से जल्द इन वृक्षों को कटवाने की मांग की है ताकि भविष्य में आने वाले खतरे व नुकसान से बचा जा सके। यह जानकारी स्थानीय निवासी सुरेखा शर्मा ने दी तथा लिखित रूप में इस बात की जानकारी प्रशासन को दी।

About The Author