September 23, 2026

डीसी ने धर्मशाला में लिया निर्माण कार्यों का जायजा

उपायुक्त कांगड़ा निपुण जिंदल ने धर्मशाला में विभिन्न निर्माणाधीण भवनों के कार्य की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान अतिरिक्त उपायुक्त सौरभ जस्सल, आयुक्त नगर निगम अनुराग चंद्र सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उनके साथ उपस्थित रहे। उन्होंने धर्मशाला में लगभग 4 करोड़ की लागत से बन रहे डिस्ट्रिक्ट पंचायत रिसोर्स सेंटर के भवन, 15 लाख की लागत से हो रहे रेड क्रॉस भवन के सुधारिकरण और जिला पुस्तकालय के नवीकरण कार्य का निरीक्षण किया।
निपुण जिंदल ने बताया कि धर्मशाला में रेड क्रॉस भवन को रेनोवेट करने का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। उन्होंने भूतल की रेनोवेशन को भी जल्दी पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि रेड क्रॉस के माध्यम से जिले भर में अनेक सेवा कार्यों को अंजाम दिया जाता है। उन्होंने कहा कि रेड क्रॉस भवन के जीर्णोद्धार के लिए 15 लाख खर्च किए जा रहे हैं।
अत्याधुनिक होगा जिला पुस्तकालय
डीसी ने बताया कि धर्मशाला स्थित जिला पूस्तकालय को भी अत्याधुनिक बनाने की दृष्टि से इसका नवीकरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि धर्मशाला स्थित जिला पुस्ताकल में अध्ययन करने वाले छात्रों और युवाओं को पढ़ाई के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि धर्मशाला स्थित जिला पुस्तकालय में केवल कांगड़ा ही नहीं अपितु प्रदेश भर के विद्याथी अध्ययन के लिए आते हैं। उन्होंने कहा कि धर्मशाला में शिक्षा के अनेक संस्थान होने की वजह से इनमें अध्ययनरत बहुत से विद्यार्थी जिला पुस्तकालय का उपयोग करते हैं।
उपायुक्त ने निर्माणाधीन भवनों में चल रहे कार्यों की गुणवत्ता का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य में लगे अधिकारी और कर्मचारियों को कार्य तय समय में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह सभी भवन आम लोगों की सुविधा से जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के निर्देशानुसान इनके निर्माण कार्य में विभाग कोई कोताही न बरतें।

About The Author