September 22, 2026

सभी स्कूलों में निशुल्क सेनेटरी पैड्स किए जाएंगे वितरित : डीसी

महिला बाल विकास विभाग की तरफ से शिक्षा विभाग को सौंपे पैड्स
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत सभी छात्राओं को निशुल्क सैनेटरी पैड उपलब्ध करवाए जाएंगे। इस बाबत उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने कांगड़ा जिला के 546 स्कूलों के लिए सेनेटरी पैड शिक्षा विभाग को वितरण के लिए प्रदान किए गए। इस अवसर पर उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने कहा कि सैनेटरी पैड्स उपलब्ध करवाने से स्कूलों में छात्राओं की एडमिशन में बढ़ोतरी होगी इसके साथ ही स्कूलों में लड़कियों के लिए संरक्षित अनुकूल वातावरण बनेगा जिसके फलस्वरूप मासिक धर्म के दौरान भी लड़कियां स्कूल से अनुपस्थित नहीं रहेंगी और उनकी पढ़ाई किसी भी तरह विघ्न नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि छात्राएं बिना किसी तनाव के स्कूल में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएंगी इससे आत्म विश्वास में भी बढ़ोतरी होगी।
छात्राओं को किया जा रहा है जागरूक
छात्राओं में जागरूकता के उद्देश्य से जिला प्रशासन तथा महिला बाल विकास विभाग द्वारा यह पहल शुरू की गई। इसमें छात्राओं को हाइजिन के बारे में जागरूक किया जा रहा है। इस कार्य के लिए स्कूलों में महिला शिक्षकों की डयूटी भी लगाई जा रही है ताकि छात्राओं में आत्मविश्वास पैदा हो सके और बेटी पढ़ाओ की अवधारणा को भी बढ़ावा मिल सके।

About The Author