प्रदेश के चार पुलिस अधिकारियों को सराहनीय सेवाओं के लिए पदक

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गृह मंत्रालय भारत सरकार ने हिमाचल प्रदेश पुलिस के  4 पुलिस अधिकारियों को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक और सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया है. विशिष्ट सेवा के लिए वीरेंद्र शर्मा पुलिस अधीक्षक सोलन को राष्ट्रपति पुलिस पुलिस पदक प्रदान किया गया है.जबकि दिनेश कुमार यादव पुलिस महा निरीक्षक ( कल्याण एवं प्रशासन) , पुलिस मुख्यालय शिमला इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि और सहायक उप निरीक्षक किशोर कुमार टीटीआर यूनिट शिमला को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है.
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एक राष्ट्रपति पुलिस पदक और तीन पुलिस पदक से सम्मानित हिमाचल प्रदेश पुलिस के अधिकारियों को बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अपने कर्तव्य के प्रति समर्पण, प्रतिबद्धता और दक्षता के लिए इन अधिकारियों को इन प्रतिष्ठित पदक के लिए चुना गया है। जय राम ठाकुर ने उम्मीद जताई कि प्रदेश के अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी भी इससे प्रेरणा लेकर अपने-अपने क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करेंगे।

 

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *