August 28, 2026

‘मेरी माटी, मेरा देश’ अभियान के तहत एसजेवीएन ने लगाए पौधे

एसजेवीएन लिमिटेड के रामपुर जल विद्युत स्टेशन बायल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ‘मेरी माटी, मेरा देश’ अभियान के तहत आवासीय कॉलोनी दत्तनगर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे। वसुधा वंदन का मूल उद्देश्य प्रत्येक ग्राम पंचायतों, विद्यालयों व कार्यालयों में पौधरोपण कर अमृत वाटिका का विकास करना है। इस अवसर महाप्रबंधक राजेश शर्मा ने कहा कि यह पौधारोपण स्वतंत्रता के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के माध्यम से उन सभी वीरों के प्रति अपना सम्मान एवं हार्दिक भाव व्यक्त करना है, जिन्होंने देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है।

About The Author