August 28, 2026

एसजेवीएन के विद्युत स्टेशनों ने विद्युत उत्पादन में नए रिकॉर्ड स्‍थापित किए

एसजेवीएन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक नन्‍द लाल शर्मा ने बताया कि एसजेवीएन के विद्युत स्टेशनों ने ऊर्जा उत्पादन में नए मानक स्थापित किए हैं। अगस्त 2023 में सभी विद्युत स्टेशनों से 1590 मिलियन यूनिट का सर्वकालिक उच्चतम मासिक विद्युत उत्पादन दर्ज किया गया है। विद्युत उत्पादन में यह गत वर्ष से 9% अधिक है।
नन्‍द लाल शर्मा ने कहा कि 412 मेगावाट के रामपुर जल विद्युत स्टेशन ने कमीशनिंग के बाद से 337.165 मिलियन यूनिट का अब तक का उच्चतम मासिक विद्युत उत्पादन हासिल करके नया रिकॉर्ड बनाया है। इस वर्ष, अगस्त माह के लिए 1500 मेगावाट नाथपा झाकड़ी जलविद्युत स्टेशन और 50 मेगावाट सादला पवन विद्युत स्टेशन द्वारा क्रमशः 1215.326 मिलियन यूनिट और 15.938 मिलियन यूनिट का माह का सर्वाधिक विद्युत उत्पादन दर्ज किया गया है। इससे पहले, वर्तमान वित्तीय वर्ष की प्रथम तिमाही के दौरान, एसजेवीएन के सौर और पवन विद्युत स्टेशनों से कुल विद्युत उत्पादन गत वित्तीय वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 73.04% अधिक रहा।

About The Author