कुलदीप सिंह पठानियां ने विधान सभा सचिवालय में मनाया अपना 67वां जन्म दिन

हिमाचल प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने विधान सभा सचिवालय के अधिकारियों तथा कर्मचारियों के साथ केक काटकर अपना 67वां जन्म दिवस मनाया। इस अवसर पर विधान सभा सचिव यशपाल शर्मा, संयुक्त सचिव बेगराम कश्यप, विधान सभा अध्यक्ष के सचिव प्रकाश ठाकुर, उपनिदेशक विधान सभा हरदयाल भारद्वाज तथा कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे। विधान सभा सचिवालय के अधिकारियों व कर्मचारियों ने विधान सभा सचिवालय पहॅुचने पर उनका जोरदार स्वागत किया।
गौरतलब है कि पठानियां का जन्म 17 सितम्बर 1957 को जिला चम्बा के छलाड़ा गाँव में हुआ है। पठानियां ने लखनऊ विश्वविद्यालय से एल0एल0 बी0 तक की शिक्षा प्राप्त की है। पठानियां वर्ष 1985 में प्रथम बार विधान सभा सदस्य चुने गए तथा उस विधान सभा में सबसे कम उम्र के सदस्य रहे हैं। पठानियां 5 जनवरी, 2023 को सर्व सम्मति से विधान सभा अध्यक्ष चुने गए हैं। इससे पूर्व पठानियां हि0प्र0 सरकार में कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे हैं।