हिमाचल में नगर निगम कर्मियों का होगा स्टेट काडर

हिमाचल में नगर निगम कर्मचारियों व अधिकारियों का स्टेट काडर होगा। मानसून सत्र में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नगर निगम कर्मचारियों का स्टेट काडर बनाने के मकसद से संशोधन विधेयक सदन में पेश किया। इससे पहले विधानसभा के सत्र में न होने की वजह से सरकार निगम कर्मचारियों का स्टेट काडर बनाने बारे अध्यादेश लाई थी। संशोधन विधेयक सदन में पेश होने के बाद अध्यादेश निरस्त हो गया है। नगर निगम सेवाएं संशोधन विधेयक प्रस्तुत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में पहले एक मात्र शिमला नगर निगम ही था। अब प्रदेश में सोलन, धर्मशाला, पालमपुर व मंडी नगर निगम भी हैं। लिहाजा नगर निगम के कर्मचारियों और अधिकारियों का स्टेट काडर बनाना आवश्यक हो गया है।

ऑनलाइन गेमिंग पर लगेगा टैक्स

राज्य विधान सभा में हिमाचल प्रदेश जीएसटी संशोधन विधेयक भी पेश किया गया। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने संशोधन विधेयक को सदन में पेश किया। केंद्र द्वारा ऑनलाइन गेमिंग पर कर लगाने के मकसद से जीएसटी कानून में किए गए संशोधन की तर्ज पर प्रदेश सरकार ने भी जीएसटी कानून में संशोधन किया है।

About The Author