आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर भाजपा और कांग्रेस में नोंकझोंक

मानसून सत्र के छठे दिन सदन में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के मध्य नोक झोंक हुई। आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम को लेकर दोनों नेता सदन में आमने सामने हुए। आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा को कटघरे में खड़ा करने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम को राजनीतिक रंग नहीं दिया जाना चाहिए था। कहा कि कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानियों को बुलाया जाना चाहिए था।
शनिवार को प्रश्न काल के दौरान कांग्रेस के संजय रतन आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर सदन में प्रश्न पूछा। उन्होंने सरकार से जानना चाह कि इस कार्यक्रम पर कितना खर्च किया गया है। संजय रतन ने कहा कि बेहतर होता कि इस कार्यक्रम पर खर्च किए गए बजट से शहीद स्मारकत बनता।
संजय रतन के सवाल पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने अनुपूरक सवाल किया कि केंद्र सरकार के कार्यक्रमों से सरकार खुद को कितना अलग रख सकती है। इस पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर में नोकझोंक होती रही।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम को राजनीतिक कार्यक्रम नहीं बनाना चाहिए था।   स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों को भी इन कार्यक्रमों में बुलाना चाहिए था। इससे सेनानियों को भी मान.सम्मान मिलता। पूर्व भाजपा सरकार ने इस कार्यक्रम को बोझ समझा क्योंकि चुनावों का समय था इसलिए कार्यक्रमों को जल्दबाजी में  निपटा दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि भविष्य में जब भी इस तरह के कार्यक्रम करेंगे , सभी स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों को बुलाया जाएगा। उन्हें सरकार पूरा मान.सम्मान देगी।
नोक झोंक के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम आजादी का अमृत महोत्सव नहीं मनाएंगे। जयराम ठाकुर ने कहा कि क्या इस तरह के कार्यक्रमों से सरकार खुद को अलग करेगी। उन्होंने कहा कि जिस समारोह को पूरा देश मना रहा है तो उस कार्यक्रम को प्रदेश में लागू नहीं किया जाएगा। अगर लागू करेंगे तो उसमें खर्च भी होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के कार्यक्रमों में स्वंतत्रता सेनानियों के परिवारों को बुलाते तो अच्छा होता।
इस पर जयराम ठाकुर ने कहा कि आपातकाल इस देश का काला इतिहास है। क्या इस बारे में जो विधेयक इस बारे में सोचेंगे। मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि ये लोकतंत्र प्रहरी पर ये सवाल करें तो बताया जाएगा। कहा कि जब आवश्यक होगा  75वां अमृत महोत्सव और भी मनाया जाएगा।

About The Author