आपदा राहत कोष में अंशदान

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को आज उनकी बहन संजोगता ठाकुर ने आपदा राहत कोष के लिए 1 लाख 11 हजार 111 रुपये की राशि का चेक भेंट किया।
असम सरकार ने आपदा राहत कोष में किया 10 करोड़ रुपये का अंशदान
ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने असम सरकार का इस सहायता राशि के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आपदा की इस घड़ी में प्रभावितों को मदद प्रदान करने में यह सहायता राशि कारगर साबित होगी। उन्होंने स्वयंसेवी संस्थाओं एवं आम जनता से इस कोष में अधिक से अधिक अंशदान का भी आग्रह किया है, ताकि प्रभावितों को यथासम्भव सहायता प्रदान की जा सके।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां बताया कि हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष बरसात के दौरान भारी बारिश से आई आपदा से निपटने के लिए प्रदेश सरकार को उत्तराखंड राज्य सरकार ने 5 करोड़ रुपये की सहायता राशि आपदा राहत कोष-2023 के लिए प्रदान की है।
उन्होंने इसके लिए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आपदा की इस घड़ी में प्रभावितों को मदद प्रदान करने में यह सहायता कारगर साबित होगी। उन्होंने कहा कि भारी बारिश के कारण प्रदेश में 12 हजार करोड़ रुपये से भी अधिक का नुकसान हुआ है। राज्य सरकार युद्ध स्तर पर राहत एवं पुनर्वास कार्य चला रही है। उन्होंने प्रदेश की खुले मन से मदद करने वाले सभी अंशदाताओं का भी आभार व्यक्त किया।