“आप” ने दी हिमाचल की जनता को शिक्षा की पांच गारंटी

प्रदेश दौरे पर आए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आज शिमला में आयोजित कार्यक्रम में हिमाचल की जनता दी शिक्षा की पांच गारंटी। इस कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद और हिमाचल सह प्रभारी संदीप पाठक और आप के प्रदेशाध्यक्ष सुरजीत ठाकुर भी मौजूद रहे।आप द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में, भगवंत मान और मनीष सिसोदिया ने हिमाचल के लोगों को,दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल की ओर से शिक्षा की पांच गारंटी दी है। मनीष सिसोदिया ने कहा कि हिमाचल में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी, तो हिमाचल के हर बच्चे को फ्री और अच्छी शिक्षा देंगे। हिमाचल के सभी मौजूदा सरकारी स्कूलों को शानदार बनाएंगे, जो दिल्ली की तरह प्राइवेट स्कूलों को भी मात देंगे। हिमाचल के प्राइवेट स्कूलों को नाजायज फीस वृद्धि बढ़ाने की इजाजत नहीं होगी । सरकारी स्कूलों के सभी कच्चे शिक्षकों को पक्का किया जाएगा और खाली पदों को भरा जाएगा। किसी भी शिक्षक को बच्चों की पढ़ाई के अलावा दूसरा काम नहीं करने दिया जाएगा। शिक्षक सिर्फ पढ़ाई का काम ही करेंगे। गारंटी देने से पहले मनीष सिसोदिया ने कहा कि हिमाचल में सरकारी स्कूलों का बहुत बुरा हाल है। प्रदेश के 2000 स्कूलों में पांच कक्षाओं को एक शिक्षक पढ़ा रहा है, सरकार ने शिक्षा को मजाक बना दिया है। अगर हम दिल्ली में सरकारी स्कूलों के 18 लाख बच्चों का भविष्य सुनहरा कर सकते हैं, तो हिमाचल में सरकारी स्कूलों के 11 लाख बच्चों का भविष्य भी सुनहरा किया जा सकता है। लेकिन यह काम हिमाचल की जनता को करना है। जब हिमाचल की जनता शिक्षा के नाम पर वोट का बटन दबाएगी तो हम गारंटी देते हैं कि शिक्षा व्यवस्था बेहतर की जाएगी। इस बार हिमाचल की जनता को अपने बच्चों के भविष्य के लिए वोट का बटन दबाना है। दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसौदियों ने शिक्षा की गारंटी देते हुए कहा कि हिमाचल के प्राइवेट स्कूलों को नाजायज फीस वृद्धि नहीं करने दी जाएगी। फीस वृद्धि पर पूरा सरकार का नियंत्रण रहेगा जिसके लिए कमेटी भी बनेगी और ऑडिट भी किया जाएगा।उन्होंने कहा, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब में भी ऐसा कानून बनाकर प्राइवेट स्कूलों की फीस वृद्धि को नियंत्रित किया है। हिमाचल में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर प्राइवेट स्कूलों की फीस को पूरी तरह नियंत्रित किया जाएगा। मनीष सिसौदिया ने शिक्षा की गारंटी देते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश के स्कूलों में पढ़ाने वाले सभी कच्चे शिक्ष्कों को पक्का किया जाएगा। और शिक्षा विभाग में खाली हजारों पदों को भरा जाएगा। यह सब काम सरकार बनने के तत्काल बाद किया जाएगा। सिसौदिया ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था बदहाल है। यहां की सरकार 11 लाख सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। प्रदेश में 2 हजार स्कूल 1 शिक्षक के सहारे चल रहे हैं। यह शिक्षा के साथ बहुत बड़ा मजाक है। आप सोच सकते हैं कि एक टीचर पांच पांच कक्षाओं को कैसे पढ़ाएगा। इसी तरह 6500 स्कूल दो टीचर के सहारे चल रहे हैं तो 47 फीसदी कालेज में प्रिंसिपल ही नहीं है। हिमाचल की सरकार शिक्षा पर 8000 करोड़ का बजट खर्च करती है लेकिन यह कहां खर्च होता है पता ही नहीं चलता। हिमाचल के मुख्यमंत्री को स्कूलों और प्रिंसिपल की भर्ती करनी चाहिए लेकिन वह प्राइवेट कॉलेजों के पोस्टर बाय बने हुए हैं। उन्होंने कहा,मुख्यमंत्री का ध्यान सरकारी स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर करने की ओर नहीं है।