August 28, 2026

राज्यपाल ने कालीबाड़ी मंदिर में शीश नवाया

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने दुर्गाष्टमी के पावन अवसर पर आज शिमला के प्राचीन कालीबाड़ी मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर लेडी गवर्नर जानकी शुक्ल भी उपस्थित थीं। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की।

राज्यपाल और मुख्यमंत्री की दशहरा उत्सव पर प्रदेशवासियों को बधाई
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दशहरा उत्सव के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है।
राज्यपाल ने कहा कि दशहरा उत्सव बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह पर्व प्रदेश भर में हर्ष व उल्लास के साथ मनाया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने भी प्रदेश के लोगों को दशहरा उत्सव के अवसर पर शुभकामनाएं दी हैं और कामना की है कि यह उत्सव प्रदेश के लोगों के जीवन में प्रसन्नता, शांति एवं खुशहाली लाएगा।

About The Author