September 20, 2026

मुख्यमंत्री की पत्नी देहरा विधानसभा क्षेत्र से लड़ेंगी चुनाव

कमलेश ठाकुर को कांग्रेस पार्टी ने देहरा विधानसभा क्षेत्र के लिए हो रहे उप चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर चुनाव मैदान में उतारा है। उनका जन्म 2 अप्रैल 1970 को जिला काँगड़ा के देहरा उपमंडल में नलसूहा गाँव में हुआ। उन्होंने राजनीतिक शास्त्र में एमए की डिग्री राजकीय कॉलेज चंडीगढ़ से हासिल की है और पीजीडीसीए का डिप्लोमा भी किया है। उन्होंने दसवीं की शिक्षा राजकीय उच्च पाठशाला नलसूहा तथा जमा दो की शिक्षा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला प्रागपुर से प्राप्त की है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ उनका विवाह 11 जून 1998 को हुआ और उनकी समाज सेवा के क्षेत्र में विशेष रुचि रही है। विशेष रुप से महिला सशक्तिकरण के लिए कमलेश ठाकुर निरंतर सक्रिय रही हैं। वह पिछले बीस वर्षों से हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सक्रिय सदस्य के रूप में भी कार्य कर रही हैं और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ उनका बेहतर जुड़ाव रहा है। कमलेश ठाकुर नादौन विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक रूप से निरंतर काम कर रही हैं और मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ मिलकर क्षेत्र की समस्याओं के निपटारे के लिए प्रयास कर रही हैं।

About The Author