September 20, 2026

इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल शिमला में शुरू

इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ शिमला का आठवां संस्करण शिमला के ऐतिहासिक गेयटी थिएटर में आज से शुरू हुआ। अन्तर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल ऑफ़ शिमला के फेस्टिवल निदेशक श्री पुष्प राज ने कहा कि 28 अगस्त तक आयोजित इस इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ शिमला में कुल 86 फिल्मों की स्क्रीनिंग की जाएगी । जिनमें 27 फिल्में अंतरराष्ट्रीय वर्ग में, 34 भारतीय फिल्में, चार हिमाचल की फिल्में और 15 फिल्में भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित फिल्में दिखाई जाएंगी। राष्ट्रीय फिल्म अवार्डस से सम्मानित फिल्म निर्देशक फराह खातून और शंकर श्री कुमार भी फिल्म समारोह में शरीक होंगे। फिल्म फेस्टिवल में कुल 17 देशों की फिल्में दिखाई जाएंगी। जिनमें कनाडा, अमेरिका, लेबनान, स्पेन, ईरान, ताइवान, ब्राज़ील, आईसलैंड, सिंगापुर, मैक्सिको, ऑस्ट्रेलिया, ग्रीस, बेल्जियम, डेनमार्क, रशिया इत्यादि देशों की डॉक्यूमेंट्री एनिमेशन फीचर फिल्म और शार्ट फिल्म दिखाई जाएंगी। डायरेक्टरेट ऑफ फिल्म फेस्टिवल भारत सरकार के सौजन्य से कुल राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित 16 फिल्में प्रदर्शित की जाएंगी। इन फिल्मों के अलावा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ शिमला के कॉम्पिटेटिव सेक्शन के अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय वर्ग में विभिन्न देशों की 27 फिल्मों की स्क्रीनिंग होगी जबकि राष्ट्रीय वर्ग में 35 फिल्म की स्क्रीनिंग होगी यह सभी फिल्में डॉक्यूमेंट्री, शॉर्ट फिल्म, फीचर फिल्म, एनीमेशन, और म्यूजिक वीडियो वर्ग में बेस्ट फिल्म को पुरस्कृत किया जाएगा । इस फिल्म फेस्टिवल में हिस्सा लेने देश और विदेश से 50 निर्देशक शामिल होंगे। जोकि गेयटी थिएटर में दर्शकों से रूबरू होंगे। इस बार इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ शिमला में नेशनल फिल्म आर्काइव्स आफ इंडिया, पुणे द्वारा एक फिल्म प्रदर्शनी का भी आयोजन किया जाएगा जो कि दर्शकों का फिल्म के बारे में ज्ञान बढ़ाने में सहायक होगी। इस प्रदर्शनी में फिल्म से संबंधित विभिन्न कृतियां प्रदर्शन के लिए रखी जाएंगी। अंतराष्ट्रीय फिल्म समारोह की फ़िल्म्ज़ की स्क्रीनिंग जेल बंदियों के लिए मॉडल केन्द्रीय कारागार, कण्डा और नाहन जेल जहां में भी की जाएगी, ताकि उन्हें भी सिनेमा के विभिन्न आयामों से रूबरू होने का मौका मिल सके.

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *