September 21, 2026

भाजपा 30 अक्तूबर को प्रदेश के 68 विधानसभा क्षेत्रों में करेगी रैलियां

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी 30 अक्टूबर को प्रदेश के सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों में रैलियां करके इतिहास बनाने जा रही है। मंडी में पत्रकारों से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की जनता ने तय कर लिया है कि इस बार रिवाज बदलना है और फिर से बीजेपी की सरकार बनानी है। इसी निश्चय के साथ भारतीय जनता पार्टी भी सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों में विजय संकल्प रैलियां करेगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि इन रैलियों को संबोधित करने के लिए बीजेपी के राष्ट्रीय नेताओं के साथ-साथ केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी हिमाचल आ रहे हैं। रविवार को 32 स्टार प्रचारक प्रदेश के विभिन्न जिलों और विधानसभा सीटों में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री ने बताया कि इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी हिमाचल प्रदेश की जनता को संबोधित करने देवभूमि आएंगे।जयराम ठाकुर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के डबल इंजन की सरकार ने हिमाचल प्रदेश में अभूतपूर्व कार्य किए हैं। जयराम ठाकुर ने कहा, “यह हमारा सौभाग्य है कि केंद्र में नरेंद्र मोदी जी का मजबूत नेतृत्व है और उनका हिमाचल से विशेष लगाव है। आज हिमाचल को बिना मांगे सब कुछ मिला है।

About The Author