नहीं रहे देश के प्रथम मतदाता श्याम सरन नेगी, दुनिया को अलविदा कहने से पहले भी डाल गए वोट

देश के प्रथम मतदाता मास्टर श्याम सरन नेगी का 106 वर्ष की आयु मे निधन हो गया। किन्नौर के उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि मास्टर श्याम सरन नेगी का लम्बे समय से स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा था और ऐसे में आज सुबह करीब 3 बजे के करीब उन्होंने दुनिया को अलविदा कहा। उन्होंने कहा कि आज सम्मान के साथ उनका अन्तिम संस्कार किया जाएगा। उपायुक्त ने कहा कि आज देश को एक अनमोल रत्न की कमी हुई है और उनकी भरपाई कोई नहीं कर सकता है। मास्टर श्याम सरन नेगी ने इस विधानसभा चुनावो मे भी अपने मत का प्रयोग कर गए। स्वास्थ्य ठीक नहीं होने के कारण 2 नवंबर को अपने मत क़ा प्रयोग किया था और आज वे नहीं रहे हैं। वहीं श्याम सरन नेगी के पुत्र सीपी नेगी ने कहा कि उनके पिता लम्बे समय से बीमार चल रहे थे और आज सुबह करीब 3 बजे उनका देहांत हुआ है और उन्होंने प्रशासन को इसकी सूचना दे दी है।