मीडीया के समक्ष आ रही चुनौतियों पर हुआ मंथन

राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर हिमाचल प्रदेश यूनियन आफ जर्नलिस्टस ने बददी राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर फेडरेशन आफ इंडियन इंडस्ट्री के प्रदेशाध्यक्ष चिं सिंह व उपाध्यक्ष युवराज ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नेशनल यूनियन आफ जर्नलिस्टस (इंडिया) के प्रदेशाध्यक्ष रणेश राणा ने की वहीं विशिष्ट अतिथि के तौर पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सुमित शर्मा ने भाग लिया। वक्ताओं ने राष्ट्र निर्माण में मीडीया की भूमिका विषय पर जहां विचार रखे आज के समय में मीडीया के समक्ष पेश आ रही चुनौतियों, सोशल मीडीया की भूमिका पर चर्चा की और फेक न्यूज से दूर रहने पर भी मंथन किया। हिमाचल प्रदेश यूनियन आफ जर्नलिस्टस (सबद्व एन.यू.जे इंडिया) ने राष्ट्रीय प्रेस दिवस के इतिहास पर विस्तार से प्रकाश ड़ाला। बताया कि जिस प्रकार हर विभाग को कोई न कोई आथोरिटी संचालित करती है वहीं मीडीया के संरक्षण संवर्धन के लिए प्रेस कौंसिल आफ इंडिया गठन 4 जुलाई 1966 को किया गया था। इस कौंसिल ने 16 नवंबर को अपना कार्य विधिवत तौर पर संभाल लिया और उसी दिन से उस दिन को राष्ट्रीय प्रेस दिवस के रुप में मनाया जाता है।
गत दिनों भोपाल में हुई एनयूजे इंडिया की राष्ट्रीय बैठक के निर्णयों पर प्रकाश ड़ाला। प्रदेशाध्यक्ष रणेश राणा ने कहा कि नेशनल यूनियन आफ जर्नलिस्टस (इंडिया) देश का सबसे बडा पत्रकार संगठन है जो कि 1972 से मीडीया के हितों के लिए संघर्षरत है। उन्होने कहा कि आज के दिन हम संकल्प लें कि हम सब लोगों तक सही व सटीक जानकारियों उपलब्ध कराएंगे। कहा मीडीया देश का चौथा स्तंभ है और देश समाज के विकास में इसका अहम योगदान है। उन्होने पत्रकारों से मूल्यों व तथ्यों पर आधारित पत्रकारिता करने का आहवान किया। प्रदेश उपाध्यक्ष युवराज ने कहा कि पत्रकार हमें सही जानकारियां उपलब्ध कराते हैं और समाज को दिशा प्रदान करता है। सुमित सिंगला ने कहा कि आज किसी भी संस्था या व्यक्ति का मीडीया के बगैर गुजारा नहीं है और यह कई बार हुआ है कि मीडीया जो मुददा उठाता है उससे अनेकों लोगों को इंसाफ मिला है और सरकार व समाज का माईंड सैट भी उसी दिशा में होता है। इस अवसर पर हरिओम योगा सोसाईटी के चेयरमैन डा शर्मा, सडक़ सेफटी एवं सुरक्षा क्लब के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार, प्रदेश संगठन मंत्री गोपाल , सुरेंद्र, दीपक कुमार वर्मा कुनिहार, पवन कुमार रामशहर, विकास शर्मा सोलन, सुमित शर्मा नई दिल्ली, अमित परवाणु, किशोर , राजेंद्र मानपुरा, राजन नेगी, दीपक शर्मा, पवन कुमार बिलासपुर, ललित नालागढ़ सहित कई सदस्य उपस्थित थे।
साभार हिमवंती मीडिया

About The Author