September 21, 2026

भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव देगा सिनेमा देखने का अनूठा अनुभव: राष्ट्रपति

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्मोत्सव-इफी की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी हैं। एशिया के प्राचीनतम फिल्मोत्सव में से एक इफी के आयोजकों और प्रतिभागियों को शुभकामना देते हुए राष्ट्रपति ने अंतर्राष्ट्रीय संबंधों को बढ़ावा देने में इस फिल्मोत्सव के योगदान को याद किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह 53वां फिल्म महोत्सव सिनेमा देखने का अनूठा अनुभव प्रदान करेगा। राष्ट्रपति ने कहा कि सिनेमा रचनात्मकता और मनोरंजन का माध्यम है।

About The Author