September 21, 2026

भारत ने कछुओं के संरक्षण की प्रतिबद्धता दोहराई

भारत ने देश में जमीन और ताजे पानी में रहने वाले कछुओं के संरक्षण के बारे में अपनी प्रतिबद्धता दोहरायी है। वन्य जीवों और वनस्पतियों की लुप्तप्राय प्रजातियों के अंतर्राष्ट्रीय कारोबार सम्बंधी सम्मेलन कॉप-19 की बैठक में भारत ने यह प्रतिबद्धता व्‍यक्‍त की। बैठक 14 नवंबर से 25 नवंबर 2022 तक पनामा सिटी में आयोजित की जा रही है। पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के अनुसार कोप-19 में ताजे पानी में रहने वाले कछुए की प्रजाति-बटागुर कचुगा को संरक्षित कछुओं की श्रेणी में शामिल करने के भारत के प्रस्ताव को व्यापक समर्थन मिला है। बैठक में वन्यजीव अपराध तथा कछुओं के अवैध व्यापार से निपटने के भारत के प्रयासों की सराहना की गई है। संकल्प दस्तावेजों में इसके बेहतर परिणामों का उल्‍लेख भी किया गया है।

About The Author