सुखविन्द्र सिंह सुक्खू रिज मैदान पर लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

बड़ी कशमकश के बाद हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम की कल घोषणा कर दी गई। प्रदेश की कमान सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के हाथ दी गई है तो वहीं मुकेश अग्निहोत्री को राज्य का उपमुख्यमंत्री बनाया गया है। शिमला के रिज मैदान पर शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जा रहा है। सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का जन्म हमीरपुर की नादौन तहसील के सेरा गांव में 26 मार्च 1964 को हुआ था। सुक्खू के पिता एचआरटीसी बस चालक थे और माता संसार देई गृहिणी हैं। सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने स्कूलिंग से लेकर स्नातक तक की शिक्षा शिमला से ही प्राप्त की है। सुखविंदर सिंह सुक्खू ने एलएलबी की डिग्री हासिल की है। इनकी दो बेटियां हैं जो दिल्ली विश्वविद्यालय से पढ़ाई कर रही हैं।

About The Author