September 21, 2026

हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की ताज़पोशी -मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को राज्यपाल ने दिलाई शपथ

हिमाचल के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर पद व गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू और उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुुल गांधी और कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी भी उपस्थित रही। कल शाम मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा होते ही रिज मैदान पर तैयारियां शुरू हो गई थी और आज दोपहर डेढ़ बजे शपथ ली गई।

About The Author