September 21, 2026

मुख्यमंत्री 25 दिसंबर को आएंगे शिमला, नए साल में मंत्रिमंडल के गठन की संभावना

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू रविवार 25 दिसंबर को शिमला लौटेंगे। उनके साथ दिन का क्वॉरेंटिन पीरियड आज पूरा हो रहा है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 19 दिसंबर को करोना पॉजिटिव हुए थे। इसके बाद वह दिल्ली में एक हफ्ता क्वॉरेंटिन रहे जिसका पीरियड। आज पूरा हो रहा है। शिमला लौटने के बाद वह 28 दिसंबर को एक महत्वपूर्ण बैठक में भाग लेंगे। सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में बनी नई कांग्रेस सरकार के मंत्रियों के नए साल में शपथ लेने की संभावना है। जनवरी के पहले सप्ताह में को मंत्रिमंडल का गठन होने की उम्मीद है। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर 25 दिसम्बर को दोपहर शिमला से अहमदाबाद के लिए रवाना होंगे तथा इसके बाद उनका गोवा जाने का कार्यक्रम है। इस तरह राज्यपाल 31 दिसम्बर तक प्रदेश से बाहर रहेंगे। इसे देखते हुए नए साल में ही नए मंत्रियों के शपथ लेने की संभावना है। मंत्री पद के दावेदार नेता भी दिल्ली में आलाकमान के समक्ष अपना पक्ष रख चुके हैं। मुख्यमंत्री के लौटने पर विधानसभा का शीतकालीन सत्र भी नए साल में जनवरी माह के पहले सप्ताह में होगा।

About The Author