September 22, 2026

प्रणीता शर्मा बनी अंतरराष्ट्रीय ब्राह्मण मंच के महिला प्रकोष्ठ की प्रदेशाध्यक्ष

अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मदन गोपाल तिवाडी ने मंच का विस्तार करते हुए हिमाचल प्रदेश महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष के पद पर शिमला निवासी प्रनीता शर्मा को मनोनीत किया है। यह मनोनयन मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजेंद्र कुमार जेमिनी, राष्ट्रीय महामंत्री हरिकिशन शर्मा,राष्ट्रीय संगठन मंत्री देवेंद्र कुमार शर्मा, महिला प्रकोष्ठ राष्ट्रीय अध्यक्ष इंदिरा देवी तिवाड़ी की अनुशंसा से किया है।श्रीमती शर्मा संपूर्ण हिमाचल प्रदेश में महिला प्रकोष्ठ के मंच सदस्य बनाने,कार्यकारिणी का गठन करने के लिए अधिकृत है।आप का कार्यक्षेत्र संपूर्ण हिमाचल प्रदेश रहेगा। आपका का कार्यकाल 31 दिसंबर 2023 तक रहेगा।आशा है,आप के नेतृत्व में संपूर्ण हिमाचल प्रदेश में महिला प्रकोष्ठ के मंच सदस्यों की प्रगति होगी एवं उनकी समस्याओं का समाधान होगा।

About The Author