प्रदेश में 6 मुख्य संसदीय सचिवों की नियुक्ति

प्रदेश मंत्रिमंडल विस्तार से ठीक पहले हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने छः मुख्य संसदीय सचिवों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री ने छः मुख्य संसदीय सचिवों को शपथ दिलाई। इस सूची में कुल्लू से विधायक सुंदर सिंह ठाकुर, रोहड़ू से मोहन लाल ब्राक्टा, दून से राम कुमार चौधरी, पालमपुर से आशीष बुटेल, बैजनाथ से किशोरी लाल और अर्की से संजय अवस्थी ने मुख्य संसदीय सचिव के रूप में शपथ ग्रहण की। इस अवसर पर उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा, प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान, विधायकगण, मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य अधिकारी गोपाल शर्मा अन्य वरिष्ठ अधिकारी और नवनियुक्त मुख्य संसदीय सचिवों के परिजन भी उपस्थित थे।