राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को उनकी 75वीं पुण्यतिथि पर राष्ट्र ने दी श्रद्धांजलि

राष्ट्र आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को उनकी 75वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है। इस दिन को शहीद दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। 1948 में आज ही के दिन महात्मा गांधी की हत्या हुई थी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नई दिल्ली में राजघाट पर महात्मा गांधी की समाधि पर माल्यार्पण किया और उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, आवासन और शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। आज शहीद दिवस के अवसर पर देशभर में सुबह ग्यारह बजे दो मिनट का मौन रखा गया।

About The Author