पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित, भाजपा ने मनाया समर्पण दिवस

भाजपा मुख्यालय दीपकमल चक्कर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में भाजपा के संगठन महामंत्री पवन राणा, प्रदेश कोषाध्यक्ष संजय सूद, प्रदेश सचिव प्यार सिंह कंवर और प्रदेश सह मीडिया प्रभारी करण नंदा विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर पंडित दीनदयाल जी के चित्र पर पुष्पांजलि भी अर्पित की गई।
भाजपा सह मीडिया प्रभारी करण नंदा ने कहा कि आज भाजपा पूरे देश भर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाती है और आज पूरे प्रदेश भर में इस उपलक्ष पर अनेकों कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा की पंडित दीनदयाल उपाध्याय भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष रहे और वह जनसंघ के संस्थापक थे, उन्होंने भारतीय जनता पार्टी में कई दायित्व का निर्वहन भी किया है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय बहुप्रतिभा के धनी थे वह एक प्रखर संगठनकरता, विचारक और राजनेता रहे। दीनदयाल जी ने पूरे भारतवर्ष को एकात्म मानववाद और एकात्म मानव दर्शन का मंत्र दिया।