जानिए– कैसा रहेगा आपका सप्ताह (26-02-2023 से 05 मार्च )

मेष
साप्ताहिक राशिफल के अनुसार, इस समय राहु मेष में विचरण कर रहा है जिस कारण अनावश्यक समस्याएं, प्रगति में बाधाएं आएंगी। निर्णय को वापिस लेने की स्थिति बनती है। हनुमान जी का स्मरण मुश्किलें कम करेगा।

वृषभ साप्ताहिक राशिफल
ये सप्ताह वृष राशि के जबरदस्त आर्थिक लाभ लेकर आने वाला है। मानसिक स्थिति अनुकूल रहने से हर प्रकार के लाभ का संकेत है।

मिथुन साप्ताहिक राशिफल
मिथुन राशि वालों को राजकीय कामों में सफलता मिलेगी। नौकरी पेशा लोगों के लिए उत्तम समय है। विद्यार्थी और नौकरी चाहने वाले लोग मेहनत करें लाभ होगा।

कर्क साप्ताहिक राशिफल
कर्क के लिए भी सप्ताह का समय उत्तम है लेकिन अति उत्साह की स्थितियों में काम करने से बचे।

सिंह साप्ताहिक राशिफल
सिंह के लिए यह समय अंतरद्वंदों से निपटने का है। आपके लिए कोई भी फैसला लेना चुनौती भरा रहेगा। एक निर्णय लो लेकिन उसको फलीभूत करने में बड़ी मुश्किलें आएंगी।

कन्या साप्ताहिक राशिफल
कन्या राशि वालों को यह सप्ताह सामान्य ही रहने वाला है बस कैरियर के लिए नए अवसर के पीछे लगना होगा।

तुला साप्ताहिक राशिफल
तुला राशि वालों को काम में बाधाएं आएंगी। बहुत ही दृढ़ इच्छाशक्ति की आवश्यकता है।

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल
वृश्चिक राशिफल साप्ताहिक राशिफल के अनुसार आपको योजना बनाने के लिए अच्छा अवसर है यदि आप किसी क्षेत्र में प्रयासरत है क्योंकि इस समय बनी योजनाएं सिरे चढ़ेंगी।

धनु साप्ताहिक राशिफल
धनु राशि का स्वामी उच्चस्थ शुक्र के साथ है तो आधुनिक ढंग से काम करने में लाभ यदि पारंपरिक ढंग से काम करेंगे तो मुश्किल आएगी। शिक्षा से जुड़े लोग नवीन विधियों का प्रयोग लाभकारी।

मकर साप्ताहिक राशिफल
छात्रों के लिए एक शानदार सप्ताह होने की संभावना है। दफ्तर में काम करने वालों के लिए संयम से काम करने का समय है क्योंकि कागजों में किसी और के लिए की गई परेशानी आपको संकट में डाल सकती है।

कुंभ साप्ताहिक राशिफल
यह समय आपके आत्मविश्वास को बढ़ा सकता है और आपको अतिरिक्त जिम्मेदारियों को संभालने के लिए प्रेरित कर सकता है। लेकिन कोई भी निर्णय को आखिरी सिरे तक पहुंचाना बेहद सरदर्द भरा है। ऐसे में खुलकर निर्णय लें लेकिन आने वाली चुनौतियों के लिए भी पूरी तैयारी रखे। क्योंकि हर निर्णय में परेशानी आनी निश्चित है।

मीन साप्ताहिक राशिफल
मीन राशि वालो को इस समय में घूमना फिरना चाहिए।खाने पीने और सोने में आनंद का समय है। उच्च का शुक्र वैभव की वस्तुओं के संग्रह के लिए उत्तम और गुरु के कारण खरीदारी में भी गलत निर्णय नही होंगे।

पं.पूर्ण प्रकाश शर्मा

About The Author