September 22, 2026

कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी और सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर पहुँचे किन्नौर

राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी और मुख्य संसदीय सचिव, बहुउद्देशीय परियोजनाएँ, ऊर्जा, पर्यटन, वन एवं परिवहन सुन्दर सिंह ठाकुर आज जिला किन्नौर के मुख्यालय रिकांगपिओ स्थित लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह पहुँचे जहां जिला पुलिस के जवानों द्वारा कैबिनेट मंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उपायुक्त किन्नौर तोरुल एस रवीश ने टोपी और मफलर भेंट कर राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री व मुख्य संसदीय सचिव का स्वागत किया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक विवेक चहल, उपमण्डल दण्डाधिकारी कल्पा डॉ मेजर शशांक गुप्ता, सहायक आयुक्त राजेन्द्र कुमार गौतम, परियोजना अधिकारी एकीकृत जनजातीय विकास परियोजना लक्ष्मण सिंह कनेट, तहसीलदार कल्पा कंचन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

About The Author