नेहरू युवा केंद्र द्वारा आयोजित 14 वां जनजातीय युवा आदान प्रदान कार्यक्रम

हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने नेहरू युवा केंद्र द्वारा आयोजित 14 वां जनजातीय युवा आदान प्रदान कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम का आयोजन राम मंदिर शिमला में किया गया और इसकी अध्यक्षता नेहरू युवा केंद्र के डायरेक्टर मस्सी ने की।
कार्यक्रम में अनेकों संस्कृतक प्रस्तुतियों का आयोजन किया गया।
इस मौके पर सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि इस कार्यक्रम में देश की विभिन्न जनजातीय क्षेत्र से बच्चों ने भाग लिया और यह देश की एकता और अखंडता है वह बढ़ावा देने वाला कार्यक्रम है। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मनाना हमारी केंद्र सरकार की पहल रही और देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी जनजातीय क्षेत्र से हैं। उन्होंने कहा कि भारत में आदिवासी समुदाय की जनसंख्या 8.9% है जो की भारत की पूरी जनसंख्या का 10.4 करोड़ बनती है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आदिवासी युवाओं को उनकी समृद्ध पारंपरिक और सांस्कृतिक विरासत के बारे में संवेदनशील बनाना और उन्हें भावी पीढ़ी के लिए इसे संरक्षित करने में सक्षम बनाना तथा आदिवासी युवाओं के साथ भावनात्मक जुड़ाव विकसित करने में मदद करना है।
इस सात दिवसीय कार्यक्रम में भारत का गौरव आदिवासी युवा सांस्कृतिक कार्यक्रम, भाषण प्रतियोगिता, एक भारत श्रेष्ठ भारत, आज़ादी का अमृत महोत्सव, G20, मिशन लाइफ, अंतर्राष्ट्रीय मिस वर्ष, भ्रमण कार्यक्रम, पौधरोपण, ITBP के साथ आदान-प्रदान, स्कूली छात्रों के साथ आदान प्रदान, श्रमदान आदि विषयों पर चर्चा एवं आदान प्रदान के द्वारा ज्ञान अर्जित करेंगे।

About The Author