September 21, 2026

भाजपा ने एसडीएम शिमला को सौंपा ज्ञापन

हिमाचल भाजपा ने एसडीएम शिमला को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में शिमला शहर के कई वार्डों में बड़ी संख्या में वोटों के आवेदन पर आपत्ति जताई गई है। ज्ञापन में कहा गया है कि कई लोग जो वोट बनाने आ रहे हैं वह प्रशासन को सरकार का दबाव दिखाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने ऐसे लोगों पर सख्ती से कार्रवाई करने का आग्रह किया है। पार्टी ने उम्मीद जताई है कि अगामी नगर निगम चुनाव स्वतंत्र व निष्पक्ष ढंग से होंगे। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा कोषाध्यक्ष संजय सूद, कर्ण नंदा, सुनील धर, रोहित सचदेवा, सुदीप और अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About The Author