September 22, 2026

पद्मश्री नेकराम शर्मा ने की नड्डा से मुलाकात

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से पद्मश्री विजेता नेकराम शर्मा ने उनके दिल्ली स्थित निवास पर मुलाकात की। नड्डा ने उनको पद्मश्री मिलने पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। नेकराम शर्मा ने कहा कि जिस प्रकार से जगत प्रकाश नड्डा ने उनसे बात की उससे बिल्कुल प्रतीत नहीं हुआ कि वह इतने बड़े विश्व राजनीतिक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। इस मुलाकात के दौरान उनकी पत्नी मलिका नड्डा भी उनके साथ रहीं और उन्होंने प्राकृतिक खेती के बारे में विस्तृत चर्चा की और हमारा मनोबल बढ़ाया। उन्होंने कहा कि हमें पूरा विश्वास है कि हम प्राकृतिक खेती को बुलंदियों पर पहुंचा पाएंगे और जिस प्रकार से सभी बड़े नेताओं का साथ इस उत्तम कार्य के लिए मिला है वह हम सबके लिए प्रेरणादायक है।

About The Author